एशियन पेंट्स का अल्टिमा प्रोटेक रखता हैं घरों को सुरक्षित
रायपुर
घर काफी प्यार और मेहनत से बनता है इसलिए घर में रहने वाले लोग यह चाहते हैं कि बरसों बीत जाने पर भी उनके घर बिल्कुल पहले की तरह खूबसूरत रहें और एक परफेक्ट पिक्चर पेश करें। इसलिए एशियन पेंट्स केवल घर बनाने में ही उपभोक्ताओं का हमसफर बनने की कोशिश नहीं कर रहा है, बल्कि इसने यह भी सुनिश्चित किया है कि सालों बीत जाने पर उनके घर हमेशा खूबसूरत दिखें। घर के बाहरी भाग को कुदरत की काफी विपरीत स्थितियों, जैसे धूल, मिट्टी, बारिश और चिलचिलाती धूप का सामना पड़ता है। अपनी लैमिनेशन गार्ड टेक्नोलॉजी के साथ एशियन पेंट्स अल्टिमा प्रोटेक घर की बाहरी दीवाओं की भी बारिश, धूल और सूरज की तेज रौशनी से रक्षा करता है। इसके साथ 10 साल की परफॉर्मेस वॉरंटी भी दी जाती है।
एशियन पेंट्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ अमित सिंगले ने नए अल्टिमा प्रोटेक के विज्ञापन के बारे में बताते हुए कहा कि उपभोक्ता अपने घरों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए नए-नए सोल्यूशंस की तलाश में है। आज घरों की सुरक्षित बनाए रखने में कुदरत के अलग-अलग रूपों के चलते काफी चुनौतियां सामने आ रही हैं, जिसमें भारी बारिश, चिलचिलाती धूप और आधुनिक युग में धूल, मिट्टी और प्रदूषण शामिल है। इन सालों में एशियन पेंटस ने अपने तकनीक के आधार पर किए गए इनोवेशन के दम पर कई प्रॉडक्ट आॅफर किए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अपने घरों को सुरक्षित रखने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प मिलता है। अल्टिमा प्रोटेक की लैमिनेशन गार्ड टेक्नोलॉजी लोगों के घरों को लैमिनेट करने के लिए डिजाइन की गई है, जिससे आने वाले कई सालों तक उनके घरों की खूबसूरती बरकरार रहती है। यह ऐड कैंपेन स्पष्ट रूप से अल्टिमा प्रोटेक को इसकीलैमिनेशन टेक्नोलॉजी के साथ एक्सटीरियर पेंट्स के गोल्ड स्टैंडर्ड के रूप में स्थापित करती है।
अल्टिमा प्रोटेक के लिए इस शानदार विज्ञापन का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर प्रसून पांडे ने किया है। इस विज्ञापन में रणबीर कपूर मैचमेकर के अवतार में दिखाई देंगे, जिसमें उनको कभी देखा नहीं गया। रणबीर एक एनआरआई लड़की के लिए परफेक्ट दूल्हे की तलाश करते हुए दिखेंगे। वह इसी तलाश में एक कस्बे से गुजरते हैं, जिसमें वह एक घर को देखते हैं, जहां लैमिनेशन को अगले लेवल तक पहुंचा दिया गया है। और उनकी तलाश इसी परफेक्ट घर पर खत्म होती है। इस कैंपेन में दिखाया गया है कि अल्टिमा प्रोटेक के साथ लैमिनेट किया गया एक घर कैसे मौसम में आने वाले किसी भी बदलाव से सुरक्षित रहता है। इसकी टैगलाइन है, बारिश, धूप और धूल को आने दो।

पाठको की राय